जयपुर।राजस्थान ड्रग विभाग ने आज प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की। भरतपुर से जिस एंटीबायोटिक दवाई के सैंपल लिए थे, वह जांच में फेल होने के बाद विभाग की दो टीमों ने जयपुर, जालोर में अलग-अलग दवा स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान करीब 4 लाख रुपए कीमत से ज्यादा की दवाईयां जब्त करते हुए उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए है।ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया- करीब 2 माह पहले भरतपुर स्थित इंडियन मेडिकल एजेंसी से क्यूसी पॉट-200 टैबलेट (सेफपोडोक्साइम प्रॉक्सेटिल) जो एक एंटीबायोटिक दवाई है। इसकी रिपोर्ट जब सामने आई तो पता चला कि ये दवाई पूरी तरह फेल है।इसके बाद दवा निर्माता कंपनी मैसर्स VADSP फर्मास्यूटिकल, बद्दी जिला सोनल हिमाचल प्रदेश ने इसकी सप्लाई जयपुर की फर्म मैसर्स Iqumed Healthcare को की है। इस पर ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट से 4-5 लोगों की टीम जयपुर स्थित फर्म के यहां छापा मारा और वहां से 4 लाख रुपए कीमत की ये दवाई जब्त की।वहीं टीम ने इस दवाई के अलग-अलग बैच के 4 नमूने भी लिए है, जिनको जांच के लिए लैब भिजवाया है। वहीं दो अलग-अलग टीमें भरतपुर और जालौर गई, जहां इन दवाईयों की सप्लाई की गई। इन दोनों जिलों में भी 4 दवाई विक्रेताओं के यहां छापा मारकर स्टॉक बरामद किय और सैंपल लिए। जबकि एक टीम को हिमाचल और उत्तराखंड भेजने का फैसला लिया है।
Related Posts
झालावाड़ जिले में भी होगा पांडूलिपि संरक्षण काम
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
झालावाड़। पांडूलिपि संरक्षण का काम झालावाड़ जिले में भी शुरू हाे गया है। इसके तहत ज्ञान भारतम मिशान की शाुरूअात हुई है। इसकाे लेकर राजकीय […]
झालावाड़ पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की हर हरकत पर 24 घंटे रखेगी नजर
- Reporter
- April 6, 2026
- 0
झालावाड़जिले में अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाने झालावाड़ पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी […]
राजस्थान की 10 बड़ी खबरें (आज की टॉप हेडलाइंस)
- Reporter
- March 17, 2026
- 0
जनजातीय क्षेत्रों में ₹1902 करोड़ के विकास कार्य शुरूमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर सहित कई जिलों में 326 परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया और वनाधिकार […]
