बारां। बारां शहर के दीनदयाल पार्क चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम पर सब्जी व्यापारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने ठेले पलटकर सब्जियां सड़क पर बिखेर दीं। उन्होंने टीम के साथ गाली-गलौज भी की।दरअसल, ओवरब्रिज निर्माण के कारण दीनदयाल पार्क चौराहे पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। बीच सड़क पर ठेले और लोडिंग वाहनों के खड़े होने से दिनभर जाम लगता रहता है, जिससे कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि व्यापारियों को पहले भी कई बार समझाइश दी गई थी, लेकिन वे बीच सड़क पर ठेले लगा रहे थे।शुक्रवार शाम अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से कुछ व्यापारी भिड़ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई कैलाश चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की है।नगर परिषद की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। टीम पर हमला करने के मामले में कोतवाली थाने में राजकार्य में बाधा का केस भी दर्ज कराया गया है।
Related Posts
पुलिस स्थापना दिवस पर 5किमी दौड़ 15 अप्रैल को
- Reporter
- April 14, 2026
- 0
बारां। पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर 15 और 16 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसपी अभिषेक अंदासू ने […]
चांदेखेड़ी में आदिनाथ जयंती पर निकली रथयात्रा
- Reporter
- March 12, 2026
- 0
झालावाड़. चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में गुरुवार को भगवान आदिनाथ की जयंती के अवसर पर शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। […]
कोटा-सिरसा, गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस का रूट बदला
- Reporter
- March 30, 2026
- 0
कोटा। रेलवे स्टेशनों पर निर्माण कार्य के चलते कोटा मंडल से गुजरने वाली दो ट्रेनों का रूट बदला गया गए ये ट्रेन अप्रैल व मई […]
