मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-चलती बस से फेंका

बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में घायल युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। युवक ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। परिजन के मुताबिक- युवक के साथ चलती बस में मारपीट की गई। इसके बाद चार लोगों ने हाथ-पैर पकड़कर चलती बस से फेंक दिया।मामला बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके का है। मारपीट की घटना 30 अप्रैल (गुरुवार) को हुई थी।श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने बताया- 30 अप्रैल को थाना इलाके के आड़सर गांव का रहने वाला हनुमान नायक प्राइवेट बस में सफर कर रहा था। परिजन का आरोप है कि उसके साथ बस में सुभाष मेघवाल, नेतराम मेघवाल, किशनाराम मेघवाल और सहीराम मेघवाल ने मारपीट की।चारों ने हनुमान के हाथ-पैर पकड़कर चलती बस से बाहर फेंक दिया। उसे गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के दूसरे दिन 1 मई को युवक के भाई जगदीश ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अब परिजन इसे हत्या बताते हुए मामले की जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *