झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने गुरुवार को पंचायत समिति बकानी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत रिझोंन में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता की, जहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 37 प्रकरण प्रस्तुत किए गए।ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, राजस्व प्रकरण, अतिक्रमण हटाने, म्यूटेशन खोलने, नामांतरण, सीमाज्ञान, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और भूमि रिकॉर्ड संशोधन जैसी विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं।कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को गैर-खातेदारी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, राजकीय भवनों के पट्टों और आवंटन संबंधी लंबित मामलों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही, सिवायचक और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण संबंधी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।उन्होंने कृषि विभाग और संबंधित अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों का विशेष अभियान चलाकर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना है। इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक चारण, संबंधित तहसीलदार, विकास अधिकारी, पटवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक और जागरूकता जरूरी- डॉ. रस्तोगी
- Reporter
- April 7, 2026
- 0
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम; टेलीमेडिसिन और रोगों से बचाव पर दिया जोर। झालावाड़विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर झालावाड़ मेडिकल कॉलेज […]
चैत्र नवरात्र महोत्सव में गूंजी रामभक्ति, राडी के बालाजी में भव्य रामलीला का मंचन
- Reporter
- March 25, 2026
- 0
दीप प्रज्वलन कर अतिथियों ने किया शुभारंभ, देशभक्ति व राम चरित्र पर आधारित प्रसंगों ने बांधा समा झालावाड़। चैत्र नवरात्र महोत्सव के अवसर पर राडी […]
कार्य के चलते 29 मार्च को जोधपुर-साबरमती वंदे भारत नए मार्ग से चलेगी,चार ट्रेनों के रूटों में अस्थाई बदलाव
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
जोधपुर। रेलवे के अहमदाबाद पालनपुर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग से जुड़े जरूरी तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते आगामी रविवार को […]
