नवजात के एक बूंद खून से 56 टेस्ट हो सकेंगे

दिल्ली सरकार ने लांच की अनमोल योजना

  • हैल्थ सेक्टर में माना जा रहा है बड़ा कदम
  • जयपुर। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को अनमोल योजना लांच की। इस येाजना में नवजात के खून की एक बूंद से 56 टेस्ट हो सकेंगे। इस योजना का मकसद हे जन्मजात बीमारियों का जल्दी पता लगाना। इसे देशभर में हैल्थ सेक्टर में बड़ा कदम माना जा रहा है। दरअसल, अब तक देशभर में नवजात के किसी भी बीमारी का टेस्ट करवाना होता है तो उसके खून को निकालना भी बड़ा टॉस्क होता है। इस बड़ी समस्या को देखते हुए अब दिल्ली सरकार ने देश में पहली बार अनमोल योजना लागू की है। इसमें केवल नवजात की एक बूंद ही खून की ली जाएगी। इससे 56 टेस्ट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *