राजगढ़ और बीना के लिए नई ट्रेनें चलाई जाएं, सांसद दुष्यंत सिंह की रेल मंत्री से मुलाक़ात,रेल सेवाओं के विस्तार से जुड़े 17 विषय रखे

झालावाड़ । सांसद दुष्यंत सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर राजगढ़ और बीना के लिए नई ट्रेनें चलाने की मांग रखी है। उन्होंने बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा, चौकी मोतीपुरा, भवानीमंडी, चौमहला एवं आमेटा आदि स्टेशनों पर लंबी दूरी की ट्रेनों कें ठहराव से संबंधित विषय भी रखे।इस दौरान क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (ज़ेडआरयूसीसी) के सदस्य धीरज गुप्ता ने भी रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। इस अवसर पर रेल मंत्री को 17 सूत्रीय माँग पत्र भी सौंपा गया।सांसद सिंह ने रेल मंत्री से चर्चा करते हुए सिरसा कोटा एक्सप्रेस को राजगढ़, कोटा-घाटोली मेमू को खिलचीपुर, कोटा-चौमहला मेनू को उज्जैन एवं श्रीगंगानगर-झालावाड़ एक्सप्रेस को अकलेरा तक बढ़ाने की मांग रखी।

उन्होंने कोटा से बीना तक नई मैमू के संचालन एवं बारां को दिल्ली से जोड़ने की आमजन की मांग को रेल मंत्री के समक्ष दोहराया। सांसद ने कहा कि झालावाड़ से गुरुग्राम के बीच नई ट्रेन के संचालन होता है तो यह इको एवं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अच्छा होगा। सांसद ने जोधपुर-तिरुचिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस के बारां, कोटा-इंदौर इंटरसिटी को अटरु, दयोदय एक्सप्रेस को सालपुरा तथा लालगढ़- पुरी व दुर्ग-अजमेर ट्रेनों के छबड़ा गुगोर में ठहराव की मांग उठाई। सांसद ने चौकी मोतीपुरा में भी इंटरसिटी एवं दयोदय एक्सप्रेस के ठहराव की पुरजोर वकालत की।

उन्होंने कहा कि सालपुरा एवं मोतीपुरा में कोयले के परिवहन से होने वाली आय के एवं में क्षेत्र को भरपूर रेल सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। सांसद सिंह ने भवानीमंडी में पश्चिम एक्सप्रेस के साथ इंदौर- नई दिल्ली एक्सप्रेस, कामाख्या-गांधीधाम, गरभा एक्सप्रेस व बांद्रा- गाज़ीपुर ट्रेनों के ठहराव की ज़रूरत बताई। उन्होंने बताया कि संतरे व धनिये के उत्पादन के साथ औद्योगिक इकाई की उपस्थिति के चलते भवानीमंडी झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र का रेलवे को सबसे अधिक आय देने वाला स्टेशन है।उन्होंने चौमहला में गांधीधाम- वैष्णो देवी तथा डॉ अंबेडकर नगर- नई दिल्ली सुपरफास्ट के ठहराव नागेश्वर उन्हेल तीर्थ के परिप्रेक्ष्य में ठहराव की बात रखी।

ज़ेडआरयूसीसी सदस्य धीरज गुप्ता ने बांद्रा- रामनगर एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने बड़े कि वर्तमान में इस लोकप्रिय साप्ताहिक ट्रेन में आरक्षण खुलने के कुछ ही घंटों में नो रूम की स्थिति बन जाती है। गुप्ता ने झालावाड़, बारां, रुठियाई और बीना में पिट लाइनों के निर्माण की बात रखी, ताकि इन स्टेशनों से नई गाड़ियों का संचालन और रखरखाव आसान हो सके। उन्होंने कोटा से मथुरा, बीना एवं रतलाम के बीच संचालित मेमू ट्रेनों में लागू एक्सप्रेस किराए को संशोधित कर साधारण श्रेणी का किराया लागू करने की मांग रखी। रेल मंत्री ने समस्त विषयों पर जांच करवाकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *