झालावाड.वीर गुर्जर समाज का हाडौती स्तरीय आठवां आदर्श कन्या निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 अप्रेल को धनवाडा स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। संयोजक श्याम गुर्जर खटाणा ने बताया कि इसमें वर पक्ष से 27 हजार 501 रुपए की राशि लिया जाना निर्धारित किया गया है। जबकि वधु पक्ष से किसी तरह की राशि नहीं ली जाएगी। 29 अप्रेल को जोडों का आगमन शाम चार बजे से, जबकि प्रीतिभोज शाम पंाच बजे से शुरू होगा। वर-वधु को गणमान्य अतिथियों द्वारा शाम सात बजे से आर्शीवाद दिया जाएगा। सम्मेलन में पाणिग्रहण संस्कार रात्रि की शुभ वेला में एवं इसके बाद गुणा की रस्म होगी। वर-वधु को उपहार स्वरूप समिति की और से पलंग, गद्दा, दो तकिया, एक बेड शीट, मिक्सर और 21 बर्तन दिए जाएंगे। मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा वर-वधु द्वारा वरमाला कार्यक्रम, स्टेज कार्यक्रम रहेगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए अलग-अलग समितियों को भी जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जो भी वर-वधु 14 अप्रेल तक अपने निर्धारित दस्तावेज कमेटी के समक्ष जमा करवा देंगे। उनको राज्य सरकार ने 21 हजार रुपए की सहायता राशि एवं निशुल्क विवाह प्रमाण पत्र भी दिलवाया जाएगा। समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा विवाह सम्मेलन के लिए जनसम्पर्क किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि विवाह सम्मेलन में करीब 30 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसमें हाडौती क्षेत्र के समाज के सभी बंधु भाग लेंगे।
Related Posts
झालावाड़ अस्पताल के पालना गृह में मिली नवजात
- Reporter
- April 14, 2026
- 0
ंझालावाड़। झालावाड़ के हीरा बा कुंवर जनाना अस्पताल में एक नवजात को पालना गृह में छोड़ दिया गया। नवजात का जन्म समय से पहले हुआ […]
देश का सबसे बडा एयरपोर्ट जनता को समर्पित, मोदी ने कहा देश को धेर्य और एकजुटता के साथ इस वैश्विक संकट का सामना करना होगा
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोट के फेज 1 का उदघाटन किया। यह अभी देश का सबसे बड़ा […]
दहेज केस मामले में स्कूल व्याख्याता निलंबित, पत्नी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
- Reporter
- April 15, 2026
- 0
झालावाड़। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने राजनीति विज्ञान के स्कूल लेक्चरर दीपक शर्मा को दहेज लेने के आरोप में सस्पेंड किया है। दहेज प्रताड़ना का […]
