जयपुर, र्च। रूपये का लोगो डी. उदय कुमार, एयर इंडिया का महाराजा शुभंकर बॉबी कूका और अमूल बेबी शुभंकर सिलवेस्टर डी कुन्हा ने बनाया और रातों—रात लोगों के दिलों पर छा गए। अब युवाओं को ऐसा ही मौका दे रहा है, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय। विकास एवं आजीविका से युवाओं को जोडने के उद्देश्य से मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी विकसित भारत-जी राम जी यूथ डिजिटल कैंपेन की शुरूआत की है। यह अभियान माय भारत पोर्टल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से देशभर के युवा विडियो चैलेंज, क्विज तथा रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इस डिजिटल जन आंदोलन से जुड सकते हैं ग्रामीण विकास विभाग की शासन सचिव एवं ईजीएस आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने बताया कि वीबी-जी राम जी लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से देश एवं राज्य के नागरिकों को रचनात्मक एवं नवाचार पूर्ण डिजाइन प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो को अधिनियम का आधिकारिक लोगो बनाया जावेगा, जिसका उपयोग भविष्य में एक्ट के प्रचार-प्रसार तथा अन्य गतिविधियों में किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन करने वाले विजेता को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से 50 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत माय विलेज चैलेंज नाम से नेशनल लेवल शॉर्ट वीडियो, रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सैकंड की अवधि का अधिकतम साईज 25 एमबी वीडियो तैयार कर माय भारत पोर्टल के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन तथा आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे। चयनित प्रतिभागियों को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय कार्यक्रम आयोजित कर अपने अनुभव साझा करने का मंच देगा।
Related Posts
सांसद दुष्यंत के प्रयास रंग लाए
- Reporter
- March 30, 2026
- 0
बारां में हमसफ़र और भवानीमंडी में गरभा एक्सप्रेस के ठहराव को मंज़ूरीबारां/ झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों से बारां और भवानीमंडी को लंबी दूरी […]
एसआरजी व जनाना अस्पताल में बढ़ेंगे 7 निशुल्क दवा काउंटर, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
-नॉन फंक्शनल डीडीसी पर सरकार ने मांगा जवाब, मेडिकल कॉलेज ने पेशेंट लोड को देखते हुए 7 की डिमांड भेजी। झालावाड़।झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एसआरजी […]
बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों फिल्म इंडस्ट्री, लेकिन इनमें अंतर जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- Reporter
- March 17, 2026
- 0
बॉलीवुड और हॉलीवुड—दुनिया की दो सबसे प्रभावशाली फिल्म इंडस्ट्री—सिर्फ भौगोलिक रूप से ही नहीं, बल्कि अपनी शैली, प्रस्तुति, कहानी कहने के तरीके और तकनीकी दृष्टिकोण […]
