जयपुर।राजस्थान के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उदयपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। रविवार देर शाम को उनके पेट में ज्यादा दर्द होने और बीपी बढ़ने के बाद प्रतापगढ़ के जिला चिकित्सालय में एडमिट करवाया था। इसके बाद सुधार नहीं होने पर मीणा को रविवार अलसुबह उदयपुर के निजी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा प्रतापगढ़ से विधायक है और उदयपुर के प्रभारी मंत्री भी है।जानकारी के अनुसार पेट में इंफेक्शन के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि अब उनकी तबीयत में सुधार है। मीणा को स्पेशल कॉटेज में रखा गया है। डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी हैं।
Related Posts
झालावाड़ में कालीसिंध नदी में मिला युवक का शव
- Reporter
- April 3, 2026
- 0
झालावाड़।झालावाड़ के खानपुर मार्ग स्थित कालीसिंध नदी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय […]
माही बांध क्षेत्र में होगा पर्यटन विकास,सिटी ऑफ हंड्रेड आइलेंड्स’ बांसवाड़ा में माही के टापुओं को संवारने का काम होगा
- Reporter
- March 24, 2026
- 0
जयपुर। वागड़ अंचल में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने और बिजली उत्पादन में अहम योगदान निभाने वाला माही बांध अब पर्यटन के नए आयाम […]
झालावाड़ भाजपा ने नगर परिषद आयुक्त से मुलाकात कर शहर की समस्याओं पर चर्चा की
- Reporter
- April 6, 2026
- 0
भाजपा मंडल झालावाड़ ने नगर परिषद आयुक्त से मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सफाई अभियान, बंद पड़ी […]
