कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा की तबीयत बिगड़ी

जयपुर।राजस्थान के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उदयपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। रविवार देर शाम को उनके पेट में ज्यादा दर्द होने और बीपी बढ़ने के बाद प्रतापगढ़ के जिला चिकित्सालय में एडमिट करवाया था। इसके बाद सुधार नहीं होने पर मीणा को रविवार अलसुबह उदयपुर के निजी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा प्रतापगढ़ से विधायक है और उदयपुर के प्रभारी मंत्री भी है।जानकारी के अनुसार पेट में इंफेक्शन के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि अब ​उनकी तबीयत में सुधार है। मीणा को स्पेशल कॉटेज में रखा गया है। डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *