झालावाड़।झालावाड़ के खानपुर मार्ग स्थित कालीसिंध नदी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान खंडिया कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय आशीष पुत्र राधेश्याम भील के रूप में हुई है।पुलिस को आशंका है कि युवक ने कालीसिंध नदी की पुलिया से कूदकर जान दी है। हालांकि, घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शव को तत्काल झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन वे भी घटना के कारणों को लेकर अनभिज्ञता जता रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
Related Posts
खाद्य सुरक्षा के प्रशिक्षण में बनाया विश्व रिकॉर्ड,दो दिन में 48 हजार फूड हैंडलर्स को दिया प्रशिक्षण
- Reporter
- March 19, 2026
- 0
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावट के विरुद्ध व्यापक अभियान […]
पांच राज्यों में चुनाव का शेड्यूल जारी
- Reporter
- March 15, 2026
- 0
नई दिल्ली@ बंगाल में 23 और 29, तमिलनाडू में 23 अप्रैल, असम 9अ प्रैल, केरल 9 अप्रैल और पुडुचेरी में 9 अ्रपैल को होंगे चुनाव। […]
धुरंधर-2 की रिकॉर्ड कमाई: क्या बदल रही है दर्शकों की पसंद?
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
जयपुर। हाल ही में धुरंधर-2 की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कमाई ने फिल्म इंडस्ट्री को एक साफ संकेत दे दिया है—दर्शकों का टेस्ट अब तेजी से […]
