बारां।रोडवेज यात्रियों को राहत देते हुए बारां डिपो में 7 नई अनुबंधित बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इनमें 2 बसें 2×2 सेमी डीलक्स और 5 बसें 3×2 ब्लूलाइन श्रेणी की हैं। इन बसों के संचालन से लंबे समय से प्रभावित रूट्स पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।डिपो प्रबंधन के अनुसार 2 सेमी डीलक्स बसों को बारां-इकलेरा-सांगोद-जयपुर मार्ग पर लगाया गया है। ये बसें पहले से चल रही ब्लूलाइन बसों की जगह लेंगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।पांच ब्लूलाइन बसों में से 2 को बारां-झालावाड़-रावतभाटा-उदयपुर रूट पर फिर से शुरू किया गया है, जो लंबे समय से बंद था। यह बस बारां से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर झालावाड़ के रास्ते उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में, यह उदयपुर से रात 8:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9 बजे बारां पहुंचेगी।
Related Posts
सान्या एशियाई बीच गेम्स में 1,790 एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
सान्या में 2026 एशियाई बीच गेम्स के उद्घाटन समारोह में 30 दिन शेष रहते हुए, आयोजन समिति ने सोमवार को घोषणा की कि कुल 1,790 […]
बारां में नाबालिग लड़के-लड़की का विवाह रुकवाया
- Reporter
- April 16, 2026
- 0
बारां।बारां जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से एक नाबालिग लड़के-लड़की का विवाह समय रहते रुकवा दिया गया। यह कार्रवाई […]
स्कूलाें में 15 तक चलेगा ऋषभदेव पखवाड़े, इसी से नए शैक्षणिक सत्र की हाेगी शुरुअात
- Reporter
- April 6, 2026
- 0
शिक्षा विभाग की पहल : विद्यार्थियों को संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए चलाया ऋषभ पखवाड़ा झालावाड़।प्रदेश में इस बार नया शैक्षणिक सत्र […]
