कोटा। कोटा में तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूल ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो उछलकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा, जिसमें 5 बच्चे सवार थे। एक सिक्योरिटी गार्ड भी इसकी चपेट में आ गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने नाले से बच्चों और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं कार चालक भाग गया। हादसा उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है।थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो कंसुआ इलाके के एक निजी स्कूल का था। ऑटो में पांच छोटे बच्चे सवार थे। बच्चों को हल्की चोट आई थीं, जिनका निजी हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज करवाकर घर भेजा गया। वहीं ऑटो ड्राइवर साजिद हॉस्पिटल भर्ती है।
Related Posts
1 अप्रैल से शुरू होगी सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद
- Reporter
- March 17, 2026
- 0
20 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया होगी प्रारम्भ रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कृषि जीन्स सरसों एवं चना की समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु पंजीकरण […]
कोटा में शिक्षा विभाग के बाहर LDC परिवार सहित धरने पर बैठा, 7 साल से है निलंबित
- Reporter
- March 19, 2026
- 0
कोटा में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय के बाहर एक निलंबित एलडीसी अपने परिवार के साथ धरने पर बैठ गया है। निलंबित एलडीसी सुरेंद्र कुमार […]
15 से 29 साल की उम्र है तो वीबी-जी राम जी का लोगो डिजाइन करो और जीतो 50 हजार
- Reporter
- March 18, 2026
- 0
जयपुर, र्च। रूपये का लोगो डी. उदय कुमार, एयर इंडिया का महाराजा शुभंकर बॉबी कूका और अमूल बेबी शुभंकर सिलवेस्टर डी कुन्हा ने बनाया और […]
