कपड़े सिलवाने गई 17 साल की नाबालिग लापता

सीकर। सीकर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। नाबालिग लड़की कपड़े सिलवाने के लिए गई थी जो वापस नहीं लौटी। फिलहाल पुलिस नाबालिग लड़की की तलाश कर रही है।17 साल की नाबालिग लड़की के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 2 अप्रैल की दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी छोटी बहन घर पर यह कहकर निकली थी कि वह कपड़े सिलाई करने के लिए गांव में ही एक महिला के पास जा रही है। लेकिन काफी देर बाद भी लड़की घर नहीं लौटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *