सीकर। उद्योग नगर थाना पुलिस और कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग एरिया में गांजा,स्मैक बेचने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इन आरोपियों में एक महिला आरोपी भी शामिल है। तीन आरोपियों को उद्योग नगर पुलिस और एक आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।उद्योग नगर थाना अधिकारी राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि उन्होंने तीन आरोपी रेखा(30) पत्नी बबलू को कच्ची बस्ती, गणेश शर्मा (35) पुत्र ओमप्रकाश को आनंद नगर, प्रदीप कुमार (48) पुत्र गणेशाराम को सेंट पॉल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है। इनमें रेखा के पास से 69 ग्राम, गणेश के पास से 137 ग्राम और प्रदीप कुमार के पास से 56 ग्राम गांजा मिला।कोतवाली थानाअधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर ललिता यादव ने आरोपी ताराचंद को डोलियों का बास एरिया से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 3.88 ग्राम स्मैक और 21.81 ग्राम गांजा मिला।
Related Posts
15 से 29 साल की उम्र है तो वीबी-जी राम जी का लोगो डिजाइन करो और जीतो 50 हजार
- Reporter
- March 18, 2026
- 0
जयपुर, र्च। रूपये का लोगो डी. उदय कुमार, एयर इंडिया का महाराजा शुभंकर बॉबी कूका और अमूल बेबी शुभंकर सिलवेस्टर डी कुन्हा ने बनाया और […]
बाइक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की दाे दिन बाद माैत
- Reporter
- March 17, 2026
- 0
झालावाड़ रायपुर थाना क्षेत्र में दाे दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मंगलवार सुबह एसआरजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो […]
खाटू श्यामजी के दर्शन करके जा रहे थे गुजरात का परिवार, वेन खाई में पलटी एक की मौत
- Reporter
- March 30, 2026
- 0
अजमेर।अजमेर में एक अनियंत्रित ईको वैन सड़क से उतरकर खाई में पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाओं […]
