भाजपा मंडल झालावाड़ ने नगर परिषद आयुक्त से मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सफाई अभियान, बंद पड़ी एलईडी लाइटें और अटके पट्टा वितरण जैसे मुद्दे शामिल थे।मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से झालावाड़ शहर और नगर परिषद में काम कराने आने वाली जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।राजावत ने बताया कि शहर में जगह-जगह लाइटें बंद पड़ी हैं, जिन्हें तुरंत ठीक कराने की आवश्यकता है। सिटी फोरलेन और वार्डों में प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसके अलावा, जिन नए वार्डों में लाइटें लगनी थीं, वे अभी तक नहीं लगी हैं।डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियां न तो वार्डों में रोजाना पहुंच रही हैं और न ही उनका कोई निर्धारित समय है। इससे घरों में कचरा जमा हो जाता है, जिसे बाद में वार्डों में यहां-वहां फेंकना पड़ता है, जिससे गंदगी फैलती है।
Related Posts
ट्रेन में अब ‘मेडिसिन ऑन व्हील्स’ सुविधा: सफर के दौरान ही मिलेगा इलाज
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
-रेलवे कोटा मंडल की पहल; 300 मेडिकल किट में 13 प्रकार की दवाएं, फोन पर डॉक्टर देंगे सलाह। कोटा।ट्रेन में सफर के दौरान तबीयत बिगड़ने […]
झालावाड़ में कनिष्ठ तकनीकी सहायकों ने किया जिला परिषद में किया प्रदर्शन
- Reporter
- April 24, 2026
- 0
झालावाड़। झालावाड़ जिले में वीबी-जीरामजी (मनरेगा) योजना से जुड़े कनिष्ठ तकनीकी सहायकों ने शुक्रवार को जिला परिषद में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 5 सूत्रीय […]
अब पेड़ स्वयं बोलकर बताएंगे अपनी विशेषताएं
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
झालावाड़। महत्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पचपहाड़ में पर्यावरण शिक्षा को रोचक और जीवंत बनाने के लिए “Tree Talk – हर पेड़ कुछ कहता है” नामक […]
