अजमेर।अजमेर जिले के विभिन्न स्कूलों में मंगलवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां कोर्ट में न्याय देने वाले जज बच्चों के बीच ‘टीचर’ बनकर पहुंचे। जिले के 32 स्कूलों में जजों ने विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी की बारीकियां समझाते हुए ऑनलाइन खतरों से बचने के उपाय बताए।एसीजेएम (PCPNDT) कोर्ट की जज रितिका कपूर ने कोटड़ा स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में साइबर सुरक्षा पर विशेष क्लास ली। उन्होंने साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल अजय सिंह और स्टाफ मौजूद रहा।
Related Posts
पीपाजी जयंती पर पांच दिवसीय महाेत्सव कल से
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
झालावाड़। पीपाजी जयंती पर पांच दिवसीय महोत्सव का आगाज रविवार से होगा।यह पांच दिवसीय महोत्सव 2 अप्रैल तक चलेगा। इसमें भाग लेने के लिए देशभर […]
डोटासरा ने कहा कि ओबीसी आयोग को बर्खास्त करें
- Reporter
- April 2, 2026
- 0
जयपुर। ओबीसी आयोग को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए आयोग को बर्खास्त करने की मांग की है। […]
एलिट स्पार्टंस ने झालावाड़ टाइगर्स को 4 विकेट से हराया
- Reporter
- April 17, 2026
- 0
झालावाड़।शहर में हरिश्चंद्र क्रिकेट खेल मैदान में चार टीमों के बीच चल रहे झालावाड़ राइजिंग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दोपहर में कड़ा मुकाबला हुआ। […]
