बाइक डिवाइडर से टकराई, दादा-दादी व पोता घायल

भास्कर न्यूज. झालावाड़ | नेशनल हाइवे-52 हाईवे पर मंगलवार शाम काे एक बाइक पर सवार तीन जने शादी में बकानी जा रहे थे, तभी भंवरासा-तीनधार के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दादा-दादी और उनका पोता घायल हो गया। तीनों को एसआरजी अस्पताल लाया गया, जहां तीनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि मोडक कोटा ग्रामीण निवासी 65 वर्षीय नंदलाल, उनकी 60 वर्षीय पत्नी धापूबाई और 24 वर्षीय पोता महावीर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बकानी जा रहे थे। तभी भंवसारा-तीनधार के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक महावीर चला रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है, इसके बाद रात को परिजन झालावाड़ अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *