शादी में से दुल्हन के गहने उड़ाए, नाबालिग दिखाई दिया सीसीटीवी में

झालावाड़। झालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे में एक होटल में शनिवार को एक शादी में दुल्हन के गहने चोरी हो गए। जब सीसीटीवी खंगाला गया तो पता चला कि एक नाबालिग दुल्हन के गहनों और नकदी से भरा बेग चुरा रहा है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस को चोर का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिन ने जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। शादी खानपुर निवासी लोकेश्वर राय श्रीवास्तव की पुत्री यामिनी का है। मंदसौर जिले से आई बारात में दूल्हे आयुष दीप पुत्र दिलीप श्रीवास्तव के साथ विवाह की रस्में चल रही थीं। दोपहर करीब 2:57 बजे, मेहमानों की भीड़ के बावजूद, करीब 12 वर्ष का एक किशोर रुपए और जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गया।चोरी हुए बैग में लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। परिजनों के अनुसार, चोरी हुए कुल माल की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है। खानपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोर की तलाश के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और उन्हें विभिन्न इलाकों में भेजा गया है।

शादी समारोह में गहने चोरी की पहले भी इसी तरह की घटनाएं हुईं, उनमें भी नाबालिग ही आए थे नजर

शादी समारोह में गहने चाेरी होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं ऐसी ही हो चुकी हैं। उनमें भी नाबालिग ही चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो चुके हैं। झालरापाटन सहित अन्य क्षेत्रों में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *