जयपुर। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला थानेदार और ड्यूटी पर तैनात कॉस्टेबल में शनिवार दोपहर मारपीट का मामला सामने आया है। स्कूटी पार्किंग को लेकर महिला थानेदार का कॉस्टेबल से झगड़ा हुआ था। मोतीडूंगरी थाने में महिला थानेदार ने कॉस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।पुलिस ने बताया- पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला थानेदार (एसआई) शनिवार दोपहर अपने बच्चों के साथ स्कूटी से मोतीडूंगरी गणेश मंदिर दर्शन करने आई थी। मंदिर के पास रास्ते में महिला थानेदार ने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी। ड्यूटी पर तैनात कॉस्टेबल हरवेन्द्र ने बीच रास्ते में स्कूटी खड़ी करने से मना किया।महिला थानेदार ने 10 मिनट में दर्शन कर वापस आने की कहा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला थानेदार ने कॉस्टेबल को धक्का मार दिया। इसके बाद कॉस्टेबल ने भी मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख दोनों को थाने ले जाया गया। महिला थानेदार ने कॉस्टेबल हरवेन्द्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।एडीसीपी (ईस्ट) अलोक सिंघल ने बताया- महिला एसआई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसीपी (गांधी नगर) नारायण बाजियां को सौंपी गई है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे
- Reporter
- May 11, 2026
- 0
खानपुर।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि झालावाड़ में रेल की देन उनके भाई और तत्कालीन कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की […]
जयपुर में सस्पेंड पुलिस कॉन्स्टेबल का किडनैप
- Reporter
- April 2, 2026
- 0
जयपुर। जयपुर में सस्पेंड पुलिस कॉन्स्टेबल का किडनैप कर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने पिस्टल लगाकर उसे जबरन कार में बैठाया। […]
झालावाड़ व खानपुर के दो मार्ग आदर्श ट्रैफिक जोन घोषित, शत-प्रतिशत यातायात नियमों पालना कराएंगे
- Reporter
- March 31, 2026
- 0
झालावाड़सड़क दुर्घटनाओं में पिछले तीन महीने के दौरान हर महीने औसतन 10 मौतें हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए यातायात नियमों की सख्ती से […]
