जल दुर्ग गागरोन

राजस्थान के इतिहास में कुछ किले सिर्फ पत्थरों से नहीं, बल्कि वीरता और प्रकृति के संगम से बने हैं। गागरोन किला ऐसा ही एक जल दुर्ग है, जो सदियों से पानी के बीच अडिग खड़ा है।”
राजस्थान के झालावाड़ में स्थित जल दुर्ग भारत गागरोन उन दुर्लभ किलों में से है जो तीन तरफ से नदी और एक तरफ से पहाड़ियों से घिरा है। इसे “जल दुर्ग” कहा जाता है।
यह किला कालीसिंध नदी और आहू नदी के संगम पर बना है। इसी वजह से दुश्मनों के लिए इस पर हमला करना बहुत मुश्किल था।

सैकड़ों साल पुराने पत्थरों से बनी ये दीवारें आज भी मजबूत खड़ी हैं सबसे बड़ी बात यह है की यह किला सदियों से बिना नींव के खड़ा है
किले के अंदर पुराने महल, मंदिर और रास्ते उस समय की वास्तुकला और जीवनशैली की झलक दिखाते हैं।
सूर्यास्त के समय गागरोन किला और भी खूबसूरत लगता है। पानी में किले की परछाई एक अद्भुत दृश्य बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *