पिता के साथ खेतों में काम करने वाली मीनाक्षी ने टॉर्च की रोशनी में पढ़ाई कर 12 बोर्ड में 97.60 प्रतिशत बनाई

अकलेरा
उपखंड क्षेत्र थनावद गांव निवासी सरकारी स्कूल की छात्रा मीनाक्षी सेन ने 12 बोर्ड कला वर्ग में 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे गांव व स्कूल का नाम रोशन किया है। वह दिन में पिता के साथ खेतों में काम करती और रात को टॉर्च की रोशनी में पढ़ाई करती थी। सबसे खास बात यह है कि वह जिस स्कूल में पढ़ती थी उस स्कूल में कला संकाय का एक भी व्याख्याता नही है। तृतीय श्रेणी शिक्षक से ही उसने पढ़ाई कर सर्व श्रेष्ठ रेंक हासिल की है। मीनाक्षी बताती है कि वह प्रतिदिन सुबह जल्दी उठ कर सुबह 5 से 8:00 तक एवं रात्रि 8 से 11 तक नियमित अध्ययन घर पर ही करती थी। बीच के समय मे खेतों में काम करती थी। ग्रामीण अंचल होने के कारण रात्रि में अधिकांश में बिजली गुल रहती थी तो टॉर्च के सहयोग से पढ़ाई करती थी। उसने बताया कि उसे बच्चों को पढ़ना अच्छा लगता है इसलिए वह शिक्षक बनना चाहती है। इसके लिए उसने बीएसटीसी का फॉर्म भर रखा है साथ ही देश की सेवा को लेकर फौज में भी जाने का विचार है।
पढ़ाई के साथ माता-पिता को खेती में भी करती थी सहयोग
मीनाक्षी के पापा देवीलाल सेन किसानी करते हैं साथ ही गांव में सैलून की दुकान भी है। माता गायत्री बाई ग्रहणी है। मीनाक्षी प्रतिदिन पढ़ाई के बाद समय निकाल कर माता-पिता को खेती में भी सहयोग करती थी। मीनाक्षी के सबसे बड़ा भाई कोटा में पढ़ाई कर रहा है वही बड़ी बहन मनीषा ने बीएसटीसी कर रखी है। मीनाक्षी दो बहनों एक भाई में सबसे छोटी है।
स्कूल में व्याख्याता के सभी पद रिक्त-
थनावद गांव के स्कूल में सभी व्याख्याता के पद पिछले कई वर्षों से खाली चल रहे हैं। मीनाक्षी ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य ललित कुमार कलाल के मार्गदर्शन में तृतीय श्रेणी अध्यापकों की पढ़ाई के सहयोग एवं स्वयं की मेहनत करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बताया की स्कूल में प्रधानाचार्य का पद सितंबर 2025 से रिक्त चल रहा है वही चित्रकला के व्याख्याता जुलाई 15 एवं भूगोल के व्याख्याता जनवरी 21 और राजनीति विज्ञान के व्याख्याता का जुलाई 24 से पद खाली चल रहा है। कक्षा 12वीं में विद्यालय में 46 विद्यार्थी थे जिसमें से प्रथम श्रेणी में 27 एवं द्वितीय श्रेणी में 16 उतरन हुए हैं विद्यालय के परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *