सरस डेयरी एमडी के पास कुछ नहीं मिला, एसीबी ट्रेप फेल

झालावाड़.एसीबी की टीम ने गुरुवार को एक परिवादी की शिकायत पर सरस डेयरी एमडी को ट्रेप किया, लेकिन उनके पास कुछ नहीं मिला। जिससे ट्रेप कार्रवाई फेल हो गई।
एसीबी झालावाड़ को शिकायत मिली कि सरस डेयरी की एमडी प्रमोद चारण भ्रष्टाचार में लिप्त है। शिकायत पर मंगलवार को एसीबी टीम सरस डेयरी के बाहर ट्रेप कार्रवाई के लिए तैयार खड़ी थी। जब एमडी चारण घर जाने के लिए डेयरी से बाहर निकली तो उनकी गाड़ी को एसीबी ने रोका और तलाशी ली। लेकिन उनके पास किसी प्रकार की रिश्वत राशि या अन्य ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। उनके पास पर्स में केवल 100 के 5 नोट कुल 500 रुपए, एक भगवत गीता, कॉस्मेटिक आइटम मिला। इस पर एसीबी टीम लौट गई। एमडी चारण ने बताया कि पिछले दिनों डेयरी में उन्होंने कुछ लोगों को चोरी करते हुए पकड़ा था। उन्हीं लोगो ने उनकी झूठी शिकायत की है। इधर एएसपी प्रेरणा शेखावत ने बताया कि उन्हें तलाशी में कुछ नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *