उदयपुर। उदयपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद एंबुलेंस में शव रखकर करीब 300 लोग ट्रैक्टर मालिक के घर ले जाने लगे।पुलिस ने रोका तो ग्रामीण नाराज हो गए और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर 4 थानों की पुलिस तैनात है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने में जुटी है। ग्रामीण मृत युवक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं।हादसा शुक्रवार रात वल्लभनगर थाना क्षेत्र के नवानिया रोड पर हुआ था। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान नवानिया निवासी रूद्र नागदा (20) पुत्र अमरा नागदा की मौत हो गई।
Related Posts
तेजपाल सस्ता नशा बेचता था इसलिए मार डाला, आरोपियों को हो रहा था नुकसान
- Reporter
- March 16, 2026
- 0
बाघेर के जंगल में ब्लाइंड मर्डर का राज खुला, एक आरोपी अभी भी फरार कोतवाली क्षेत्र में महिला का मोबाइल छीनने की वारदात में पकड़े […]
झालावाड़-उज्जैन मेगा हाईवे पर चलती रोडवेज में गिरने से बुजुर्ग की मौत
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
झालावाड़। झालावाड़ जिले में एक महिला की चलती बस से कूदने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना झालावाड़-उज्जैन मेगा हाईवे पर दोपहर […]
गुर्जर समाज का हाड़ौती स्तरीय आठवां आदर्श कन्या निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 अप्रैल को
- Reporter
- April 12, 2026
- 0
झालावाड.वीर गुर्जर समाज का हाडौती स्तरीय आठवां आदर्श कन्या निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 अप्रेल को धनवाडा स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। […]
