दो बाइकों की टक्कर में तीन जने घायल

झालावाड़
झालरापाटन-इंदौर हाईवे पर रविवार रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से एसआरजी अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि दो अन्य घायलों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।
सदर थाना के एएसआई गौतम बिश्नोई ने बताया कि डाबली गांव निवासी दुर्गेश (24) और मुकेश (26) झालरापाटन की दुकानों पर काम करते हैं। रविवार रात काम खत्म होने के बाद वे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। हाईवे पर जोड चौकी के समीप जरेल गांव के हरलाल (45) अचानक उनकी बाइक के सामने आ गए। इससे बाइक हरलाल से टकरा गई और दुर्गेश व मुकेश सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से एसआरजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्गेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, हरलाल और मुकेश को अभी भी अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *