झालावाड़ में परशुराम प्राकट्य महोत्सव 19 अप्रैल को

झालावाड़। झालावाड़ में भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा पहली बार ‘परसा धारण’ कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। महोत्सव को लेकर बालजी महाराज की छतरी पर बैठक आयोजित की गई।आयोजकों के अनुसार ‘परसा धारण’ कार्यक्रम में लक्ष्य के अनुसार 350 से अधिक समाज के लोग भाग लेंगे। शोभायात्रा से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परसा धारण करवाया जाएगा।बैठक में सभी ब्राह्मण घटक एवं संगठन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इसमें भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाने पर चर्चा की गई। आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए समितियां भी बनाई गईं।इन समितियों में जल समिति, भोजन समिति, माइक-लाइट समिति, टेंट समिति, स्वागत समिति, भोजन व्यवस्था समिति, मंच समिति, शोभायात्रा समिति और झांकी समिति शामिल हैं।प्रमोद शर्मा ने बताया कि महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा, चरण पूजन और अन्य कार्यक्रम होंगे। शोभायात्रा 19 अप्रैल को शाम 4 बजे राधारमण मांगलिक भवन से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू होगी। यह शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी।पूर्व सभापति मनीष शुक्ला ने कहा कि उन्हें समाज के कार्यक्रम में जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे वे सहर्ष निभाएंगे। संयोजक विकास शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सर्वब्राह्मण समाज द्वारा श्रद्धाभाव और एकजुटता के साथ मनाया जाएगा।बैठक में ब्रजबल्लभ शर्मा, राजेन्द्र जोशी, विश्वास जोशी, ओम पाठक, ओंकारेश्वर शर्मा, निरंजन शर्मा, सन्नी शर्मा, ललित शर्मा, राजकुमार शर्मा, ललित शर्मा, मिहिर शर्मा, बिरधीचन्द शर्मा, जगदीश हरदेनिया, बालगोविन्द शर्मा, कुशाल शर्मा, प्रेम तिवारी, बृजराज दुबे, त्रिभुवन गौतम, पदम शर्मा, सौरभ शर्मा, राजेन्द्र कुमार शान्तनु, श्रीलाल गौतम, महेन्द्र शर्मा और आनन्द शर्मा सहित कई सर्वब्राह्मण समाज बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *