जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गुरुवार से मुंबई के लिए एक नई फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। जिससे दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इस नई सेवा के शुरू होने के बाद अब जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना कुल 11 फ्लाइट्स संचालित होंगी।स्पाइस जेट एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही नई फ्लाइट संख्या SG – 169 और SG – 170 के तहत संचालित होगी। तय शेड्यूल के अनुसार यह फ्लाइट मुंबई से रात 10 बजकर 35 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही फ्लाइट जयपुर से रात 11 बजकर 25 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना होगी। इस समय स्लॉट में नई फ्लाइट शुरू होने से खासतौर पर लेट नाइट ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को सुविधा मिलेगी।स्पाइस जेट एयरलाइंस के इस कदम से पैसेंजर्स को अब मुंबई ट्रैवल के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे, जिससे टिकट की उपलब्धता और समय के चयन में भी आसानी होगी। ऐसे में बिजनेस ट्रैवलर्स के साथ-साथ पर्यटन के लिहाज से भी यह फ्लाइट फायदेमंद साबित हो सकती है।बता दें कि जयपुर-मुंबई रूट देश के व्यस्ततम रूट्स में से एक है, जहां पैसेंजर्स की लगातार मांग बनी रहती है। ऐसे में नई फ्लाइट सेवा शुरू होने से न केवल पैसेंजर्स को राहत मिलेगी, बल्कि, जयपुर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
Related Posts
नवजात की इलाज के दौरान मौत
- Reporter
- April 17, 2026
- 0
झालावाड़। शहर के जनाना अस्पताल स्थित पालना गृह में तीन दिन पहले छोड़ी गई नवजात बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह […]
स्कूल के छोटे बच्चों से भरा ऑटो नाले में गिरा
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
कोटा। कोटा में तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूल ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो उछलकर सड़क किनारे बने […]
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण
- Reporter
- April 10, 2026
- 0
झालावाड़।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष आलोक सुरोलिया ने शुक्रवार को जिला […]
