ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन

झालावाड़।
राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, झालावाड़ में सोमवार को ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में कंप्यूटर साइंस (CS) शाखा के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए कंप्यूटर साइंस शाखा के 4 छात्रों का कंपनी में चयन हुआ। इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। चयनित छात्रों में रोहित प्रजापति, अमन सोनी, रोहित कुमार, मोहम्मद कैफ खान शामिल रहे। ।
चयनित अभ्यर्थियों को ₹6 लाख प्रतिवर्ष (CTC) का पैकेज दिया जाएगा-
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश भट्ट ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “यह हमारे संस्थान के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हमारे छात्र अपनी मेहनत, लगन और गुणवत्ता के बल पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। भविष्य में हम और अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को महाविद्यालय में आमंत्रित करेंगे, ताकि छात्रों को बेहतर से बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *