बारां।बारां जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से एक नाबालिग लड़के-लड़की का विवाह समय रहते रुकवा दिया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने के आधार पर की गई।मुखबिर ने सूचना दी थी कि तेजाजी का डांडा क्षेत्र में नाबालिगों की शादी कराई जा रही है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए किशनगंज तहसीलदार हुकमचंद मीणा और थाना अधिकारी रमेशचंद मेरोठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि नाबालिग लड़का और लड़की का विवाह कराया जा रहा था। अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए शादी रुकवा दी। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों और इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया।प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों परिवारों ने अपनी सहमति जताई और विवाह को रद्द करने का फैसला किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बच्चों के बालिग होने तक उनकी शादी नहीं की जाएगी।एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।इस कार्रवाई में तहसीलदार हुकमचंद मीणा, थाना अधिकारी रमेशचंद मेरोठा के साथ सहायक उपनिरीक्षक हेमराज, हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल राजेश, प्रकाश व अंकित शामिल थे।
Related Posts
मामूली विवाद के बड़ा हमला, दो युवक घायल
- Reporter
- April 15, 2026
- 0
झालरापाटन। झालरापाटन सदर थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह में चाकूबाजी की घटना हुई। हमले में दो युवक घायल […]
कोटा में लग्जरी कार से 23.50 लाख के मादक-पदार्थ पकड़े
- Reporter
- April 16, 2026
- 0
कोटा जिले की चेचट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने गुजरात नंबर की कार से 155 किलोग्राम डोडा […]
एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर बॉक्स का स्टेटस लगाया, कर्मचारी सस्पेंड
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
जोधपुर। जोधपुर में एसआई भर्ती परीक्षा-2025 शुरू होने से एक दिन पहले पेपर के बॉक्स का फोटो सामने आ गया है। परीक्षा की तैयारी में […]
