झालरापाटन। झालरापाटन सदर थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में मंगलवार देर रात एक शादी समारोह में चाकूबाजी की घटना हुई। हमले में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल में भर्ती घायलों में से एक राकेश (25) ने बताया- वे अपने पड़ोसी सतवन के साथ गांव में छीतर लाल के बेटे मनोज की शादी में खाना खाने गए थे। रात करीब 10:30 बजे जब वे पंगत में बैठे थे, तब सतवन ने वहां मौजूद लखन से खाना परोसने को कहा।इस बात पर लखन नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान लखन और उसके भाई ने चाकू निकालकर राकेश और सतवन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर घावों को देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया। सदर थाना प्रभारी रामस्वरूप राठौर ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन
- Reporter
- April 15, 2026
- 0
झालावाड़।राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, झालावाड़ में सोमवार को ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में कंप्यूटर साइंस […]
जैन श्वैताम्बर मूर्ति पूजक संघ ने नवकार कलश का किया स्वागत
- Reporter
- March 17, 2026
- 0
झालावाड़ । सकल जैन श्वेताम्बर के तत्वाधान में मंगलवार को नवकार कलश का स्वागत किया गया। नवकार कलश विश्व की शान्ति एवं सामन्जस्य और सौहार्द्व […]
झालावाड़ में डीएमएफटी योजना में भी होंगे पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्वार के काम
- Reporter
- April 28, 2026
- 0
झालावाड़। जिले में पर्यटन विकास को नई दिशा देने तथा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से जिला स्तरीय […]
