झालावाड़। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने राजनीति विज्ञान के स्कूल लेक्चरर दीपक शर्मा को दहेज लेने के आरोप में सस्पेंड किया है। दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पत्नी ने शिकायत की थी। लेक्चरर पर शादी में दहेज लेने और सरकारी सेवा में जॉइनिंग के समय विभाग को गुमराह करने के लिए गलत शपथ-पत्र (एफिडेविट) देने का आरोप है।पत्नी ने थाने के साथ विभाग में भी की थी शिकायतमामला सवाई माधोपुर के कुंडेरा थाने से शुरू हुआ था। लेक्चरर की पत्नी वंदना शर्मा ने 10 जुलाई 2025 को अपने पति दीपक कुमार शर्मा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। पत्नी ने केवल पुलिस में ही नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग में भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।शिक्षा विभाग ने जब इस मामले की आंतरिक जांच की, तो आरोपों की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने 9 अप्रैल को दीपक को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
Related Posts
पांच साल पुराने हत्याकांड में 11 लोगों को आजीवन कारावास
- Reporter
- April 28, 2026
- 0
झालावाड़ में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने 5 साल पुराने एक हत्याकांड में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस मामले में 11 दोषियों को […]
ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कॉलेज झालावाड़ के 4 छात्रों का हुआ चयन
- Reporter
- April 15, 2026
- 0
झालावाड़।राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, झालावाड़ में सोमवार को ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस ड्राइव में कंप्यूटर साइंस […]
सचिन पायलट पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा प्रभारी का पुतला फूंका
- Reporter
- April 28, 2026
- 0
झालावाड़। खानपुर-बकानी विधायक सुरेश गुर्जर के निर्देशानुसार, मंगलवार को झालावाड़ में छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल की अेार […]
