झालावाड़। जिले के पेंशनर्स की पेंशन संबंधी विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, कोटा द्वारा कोष कार्यालय, झालावाड़ में विशेष शिविर का आयोजन 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कोषाधिकारी मिथिलेश मीणा ने बताया कि शिविर में पेंशनर्स की जन्मतिथि निर्धारण, नाम संशोधन, पेंशन संशोधन तथा बकाया एरियर भुगतान से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त पेंशनर्स से अपील की है कि जिनकी पेंशन से संबंधित कोई भी समस्या लंबित है, वे निर्धारित तिथि को प्रार्थना-पत्र के साथ अपने पेंशन संबंधी आवश्यक दस्तावेज लेकर कोष कार्यालय, झालावाड़ में उपस्थित हों, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
Related Posts
फिल्मीं बातें…
- Reporter
- March 12, 2026
- 0
जब एक सीन ने बदल दी थी फिल्म की पूरी कहानी जयपुर। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्मों से जुड़े कई किस्से आज […]
जयपुर में होटल रमाडा और मैरियट सील फिर 2 घंटे बाद खोले
- Reporter
- March 30, 2026
- 0
जयपुर।जयपुर नगर निगम ने यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने पर शहर के दो बड़े होटल ग्रुप पर कार्रवाई की। 2 घंटे बाद होटल मैनेजमेंट ने […]
बीकानेर में नेशनल हाइवे पर मधुमक्खियों का हमला
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
बीकानेर।बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जंगली मधुमक्खियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को नेशनल हाइवे पर एक कार सवार दंपती और एक […]
