कोटा।मेडिकल कॉलेज कोटा के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 15 साल से बढ़ रहे करीब 3 किलो वजनी ट्यूमर को मरीज के सीने से निकाल दिया। खास बात यह रही कि मरीज पिछले 8 वर्षों से लकवाग्रस्त था और हाल ही में ट्यूमर से लगातार खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई थी। डॉ. हर्ष जांगिड ने बताया कि 60 साल के मरीज को परिजन सात दिन पहले कैंसर विभाग में लाए थे। इस दौरान मरीज के सीने से खून निकल रहा था जो कि उसके टयूमर से निकल रहा था। शुरूआत में उसे टांके लगाकर खून को रोका गया। लकवे की वजह से मरीज पहले ऑपरेट नहीं करवा सका था।डॉक्टरों ने तुरंत स्थिति का आकलन कर सर्जरी का निर्णय लिया। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन से पहले मरीज को स्थिर करना सबसे बड़ी चुनौती थी। इसके लिए उसे 3 यूनिट पीआरबीसी ब्लड़ चढ़ाया गया, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर सुधारा जा सके। सर्जरी के दौरान ट्यूमर का बड़ा आकार टीम के लिए चुनौती बना रहा। ट्यूमर हटाने के बाद शरीर के उस हिस्से को सामान्य तरीके से बंद करना संभव नहीं था। क्योंकि इतने बडे टयूमर को हटाने के दौरान स्कीन भी जाती है। इस स्थिति को देखते हुए पहले से ही प्लास्टिक सर्जन को टीम में शामिल किया गया, जिन्होंने रिकंस्ट्रक्टिव क्लोजर के माध्यम से घाव को सफलतापूर्वक बंद किया। इस जटिल ऑपरेशन में सर्जन टीम के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी सर्जरी के दौरान लकवाग्रस्त मरीज को स्थिर बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे टीम ने सफलतापूर्वक निभाया। फिलहाल मरीज खतरे से बाहर है और तेजी से रिकवर कर रहा है।
Related Posts
पुलिस स्थापना दिवस पर 5किमी दौड़ 15 अप्रैल को
- Reporter
- April 14, 2026
- 0
बारां। पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर 15 और 16 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसपी अभिषेक अंदासू ने […]
बाइक सवार रफ्तार पर नहीं रख पाया नियंत्रण, मौत
- Reporter
- March 16, 2026
- 0
झालावाड़. झालरापाटन-सुनेल मार्ग पर सैटेलाइट अस्पताल के पास रविवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान […]
डाकघर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
- Reporter
- March 11, 2026
- 0
झालावाड़। शहर में बस स्टैंड के समीप प्रधान डाकघर को बुधवार काे लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की ईमेल पर धमकी मिली। इसमें साइनाइड […]
