अभिभाषक परिषद में मनाया महिला दिवस


झालावाड़।अभिभाषक परिषद झालावाड़ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला अधिवक्ताओं के सम्मान का कार्यक्रम रखा। इसमें समस्त अधिवक्ता के साथ परिषद की कार्यकारिणी भी शामिल हुई। परिषद के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि न्यायिक क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण व भागीदारी व बढ़ते प्रभाव की तारीफ की,व आगामी अप्रैल महीने में होने वाले बार काउंसिल आफ राजस्थान के चुनाव में महिलाओं की 25 सीट में 5 सीट महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित किए जाने के फैसला को ऐतिहासिक बताया। इस मौके पर शबाना खानम, अंजू के राजू,राखी गौड़,पायल बैरवा, नीलम दिक्षित, शाहीन खान, खैरुन्निसा,रेखा मेहर,तनुजा शर्मा, सादिका,रिजवाना, भगवती सेन, अनीता पाटीदार, मनोरमा लोधा ज्योति लोधा,रजनी बाला,सरला खंडेलवाल,ममता, उमा शामिल हुई। परिषद के महासचिव ने बताया कि इस मौके पर नीलम दिक्षित, अंजू के राजू, राखी गौड़,रेखा मेहर,ने अपने विचार व्यक्त किया।यह जानकारी सरदार रावजोत सिंह एडवोकेट ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *