कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष के यहां हुआ रोजा इफ्तार

झालावाड़ में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के यहां रोजा इफ्तार

झालावाड़ । पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा ने अपने निवास स्थान महाराज भीमसिंह की हवेली में रोजेदारों के सम्मान में इफ्तार कार्यक्रम रखा गया जिसमें रोजेदारों व अतिथियों ने रोजा इफ्तार किया। इस अवसर पर मेजबान रघुराज सिंह हाड़ा ने रोजा इफ्तार में शामिल सभी खासोआम का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने इमाम बाड़े मस्जिद के इमाम जनाब हाफिज सलमान रजा की दस्तार बन्दी की जिन्होंने रोजदारों को नमाज अदा करवायी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्दीक गौरी, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा शर्मा, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मुबारिक मंसूरी, बृजमोहन बैरवा, सर्वेश्वरदत्त, सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.जीएम सैय्यद, ओम पाठक, झालरापाटन काग्रेस प्रत्याक्षी रामलाल चौहान, पिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष पूरीलाल दांगी, फरीद चौधरी, पार्षद फारूक अहमद, नफीस शेख, महेन्द्र अग्रवाल, रोशन भाई, विष्णु दांगी, संजिदा बेगम, जाहिदा बेगम, रईस मंसूरी रटलाई, शम्सु भाई, रजाक मंसूरी रीछवा, औंकारेश्वरम र्श्मा एडवोकेट, सद्दीक मो., शफीक मोहम्मद, सलाम, जमील, मिर्जा मोईन, अशरफ खान, शौकत अली सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *