कोटा।शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- पंचायती राज विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से नियुक्ति हासिल करने वाले लोगों की जांच चल रही है। ऐसे सभी कार्मिक नौकरी से हटाए जाएंगे। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। एसओजी इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही कार्रवाई होगी।दिलावर ने कहा- हमने कार्यभार संभालते ही शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग में सभी पेंडिंग पड़ी विभागीय पदोन्नति को शीघ्र करने के निर्देश जारी किए। जिसका परिणाम यह हुआ की शिक्षा विभाग में 50 हजार से अधिक विभागीय पदोन्नति की जा चुकी है।बाकी 25 हजार पदोन्नतियां जल्द ही की जाएगी। इसके अलावा पंचायती राज विभाग में भी सभी संवर्गों की पदोन्नति की जा रही है। मंत्रालय कर्मचारियों की अभी हाल ही में 750 पदोन्नतियां की गई है। संस्कृत शिक्षा विभाग में भी सभी संवर्गों की पदोन्नतियां की जा चुकी है।दिलावर ने कर्मचारियों की मांग पर पंचायती राज विभाग में कैडर रिव्यू करने की घोषणा की। मंत्री ने कहा- मैं जयपुर पहुंचकर विभाग के अधिकारियों को उसके निर्देश दूंगा। आपकी मांग पूरी की जाएगी।
Related Posts
रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने
- Reporter
- May 7, 2026
- 0
झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने गुरुवार को पंचायत समिति बकानी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत रिझोंन में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता […]
पेंशनर्स की शिकायतों के समाधान के लिए वर्ष में 4 बार आयोजित होंगी पेंशन अदालतें
- Reporter
- March 18, 2026
- 0
,प्रथम चरण में शिक्षा विभाग के पेंशनर्स के लिए 27 अप्रेल को होगा पेंशन अदालत का आयोजन,पेंशनर्स 25 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन जयपुर, । […]
सामूहिक विवाह के प्रमाण पत्रों पर रिश्वत: ग्राम विकास अधिकारी 10,400 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- Reporter
- April 15, 2026
- 0
झालावाड़भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को ग्राम पंचायत मऊ बोरदा की ग्राम विकास अधिकारी को 10,400 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे […]
