झालावाड.वीर गुर्जर समाज का हाडौती स्तरीय आठवां आदर्श कन्या निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 अप्रेल को धनवाडा स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। संयोजक श्याम गुर्जर खटाणा ने बताया कि इसमें वर पक्ष से 27 हजार 501 रुपए की राशि लिया जाना निर्धारित किया गया है। जबकि वधु पक्ष से किसी तरह की राशि नहीं ली जाएगी। 29 अप्रेल को जोडों का आगमन शाम चार बजे से, जबकि प्रीतिभोज शाम पंाच बजे से शुरू होगा। वर-वधु को गणमान्य अतिथियों द्वारा शाम सात बजे से आर्शीवाद दिया जाएगा। सम्मेलन में पाणिग्रहण संस्कार रात्रि की शुभ वेला में एवं इसके बाद गुणा की रस्म होगी। वर-वधु को उपहार स्वरूप समिति की और से पलंग, गद्दा, दो तकिया, एक बेड शीट, मिक्सर और 21 बर्तन दिए जाएंगे। मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा वर-वधु द्वारा वरमाला कार्यक्रम, स्टेज कार्यक्रम रहेगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए अलग-अलग समितियों को भी जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जो भी वर-वधु 14 अप्रेल तक अपने निर्धारित दस्तावेज कमेटी के समक्ष जमा करवा देंगे। उनको राज्य सरकार ने 21 हजार रुपए की सहायता राशि एवं निशुल्क विवाह प्रमाण पत्र भी दिलवाया जाएगा। समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा विवाह सम्मेलन के लिए जनसम्पर्क किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि विवाह सम्मेलन में करीब 30 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसमें हाडौती क्षेत्र के समाज के सभी बंधु भाग लेंगे।
Related Posts
रिझोन में 7 मई को होगी ग्राम पंचायत स्तरीय पर जनसुनवाई
- Reporter
- May 6, 2026
- 0
झालावाड़ । राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम […]
राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2026: उम्मीदवारों के चयन पर फोकस
- Reporter
- March 12, 2026
- 0
जयपुर। राजस्थान में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जून 2026 में राज्य की तीन […]
कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष के यहां हुआ रोजा इफ्तार
- Reporter
- March 19, 2026
- 0
झालावाड़ में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के यहां रोजा इफ्तार झालावाड़ । पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा ने अपने निवास स्थान महाराज भीमसिंह की […]
