एक बिल्डिंग में रहने वाले दो ग्रुप लड़े; कार पर बेसबॉल डंडों से किया हमला

कोटा।कोटा की एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में बदमाशों ने लाठी-डंडों से लोगों को डराया। इस दौरान वहां मौजूद एक कोचिंग स्टूडेंट ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है।शहर के लैंडमार्क सिटी इलाके स्थित लैंडमार्क पैराडाइज मल्टीस्टोरी में 6 अप्रैल को दो ग्रुप का झगड़ा हो गया था। मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में पहले रहने वाले पैंथर गैंग के कुछ बदमाशों ने कार में आ रहे हरनूर सिंह पर हमला किया। इस हमले में हरनूर की कार डैमेज हो गई। कार में लगे कैमरे में यह सारी रिकॉर्डिंग कैद हुई।

कुछ देर बाद हरनूर अपने दोस्तों के साथ बिल्डिंग में पहुंचा, लेकिन तब तक हरनूर पर हमला करने वाले नाजिम शेख, शोएब, सुमित भारद्वाज, करण, अभय सिंह फरार हो गए। इसके बाद हरनूर सिंह अपने दोस्तों को लेकर दोबारा बिल्डिंग में गया। लाठी-डंडे लिए बेखौफ अंदाज में मल्टीस्टोरी के ग्राउंड एरिया में घूमते हुए दहशत फैलाई। बदमाश कुछ देर पूरे परिसर में लोगों को डराकर मौके से फरार हो गए थे।जानकारी के अनुसार- इस घटना के पीछे पैंथर गैंग, हरनूर सरदार गैंग का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा एक लड़की को लेकर हुआ था। लड़की से छेड़छाड़ के बाद विवाद बढ़ गया था। बाद में हरनूर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और एक युवक के साथ मारपीट की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *