झालावाड़ रायपुर थाना क्षेत्र में दाे दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मंगलवार सुबह एसआरजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सिरपोई निवासी दरियाव सिंह (60) पुत्र मथुरालाल 15 मार्च को अपने गांव के विजय यादव के साथ बाइक पर नकलंग स्थित शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दरियाव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल रायपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया गया था। एसअारजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। रायपुर पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Related Posts
गेहूं रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी का विरोध:भारतीय किसान संघ ने तुलाई रुकवाई
- Reporter
- March 24, 2026
- 0
भवानी मंडी की पचपहाड़ तहसील में गेहूं पंजीयन स्लॉट सिस्टम में आ रही गड़बड़ी के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा […]
भारत में अब हुआ, लेकिन महिला आरक्षण बिल दुनियां के 64 से अधिक देशों में पहले से ही लागू है
- Reporter
- April 17, 2026
- 0
विशेष रिपोर्ट: दुनिया भर में महिला आरक्षण – एक नजर अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर न्यूज ओरियम, दिल्ली। हाल ही में भारत में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ […]
आवासन मण्डल की समृद्धि योजना को स्कॉच गोल्ड अवार्ड’
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल की समृद्धि अपार्टमेंट योजना को SKOCH गोल्ड अवार्ड मिला है ।मण्डल की ओर से आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने यह […]
