झालावाड़। जिले में घरेलू गैस के अवैध भण्डारण एवं रिफिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को भवानीमंडी उपखंड के ग्राम छत्रपुरा में रसद विभाग ने प्रभावी कार्रवाई की। जिला रसद अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर सूचना के आधार पर संतोष कुमार पुत्र जानकी लाल की चाय की दुकान पर जांच की गई। जांच के दौरान घरेलू गैस के अवैध भण्डारण एवं रिफिलिंग होते हुए मिली। कार्रवाई के दौरान मौके से 15 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक मोटर, एक तोलकांटा तथा पांच रेग्यूलेटर मय पाइप जब्त किए गए। यह कार्रवाई जिला रसद अधिकारी जितेंद्र कुमार एवं प्रवर्तन निरीक्षक राजपाल ने संयुक्त रूप से की। जब्त सामग्री को साईं एचपी गैस ग्रामीण वितरक, पीपलिया की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवाया गया है। प्रकरण को आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 6A के अंतर्गत कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। विभाग द्वारा आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध गैस रिफिलिंग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह अत्यंत खतरनाक भी है, जिससे जन-धन की हानि की संभावना बनी रहती है। आमजन से आग्रह है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Related Posts
पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला
- Reporter
- May 7, 2026
- 0
झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के पीथखेड़ी गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद के चलते एक पत्नी ने […]
सिनेमा से पहले भारत में क्या था?
- Reporter
- March 14, 2026
- 0
कहानी, तमाशा और चलती तस्वीरों की दुनिया – भारतीय मनोरंजन का इतिहासआज भारत में फिल्में केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक विशाल उद्योग हैं। लेकिन सवाल […]
विजयादशमी… रावण का 35 फीटऊंचा पुतला 4 मिनट में हुआ खाक
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
झालावाड़महावीर सेवादल के तत्वावधान में चल 9 दिवसीय चैत्र नवरात्र महोत्सव मेले का समापन शनिवार को विजयादशमी पर्व पर राडी के बालाजी स्थित दशहरा मैदान […]
