झालावाड़। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने राजनीति विज्ञान के स्कूल लेक्चरर दीपक शर्मा को दहेज लेने के आरोप में सस्पेंड किया है। दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पत्नी ने शिकायत की थी। लेक्चरर पर शादी में दहेज लेने और सरकारी सेवा में जॉइनिंग के समय विभाग को गुमराह करने के लिए गलत शपथ-पत्र (एफिडेविट) देने का आरोप है।पत्नी ने थाने के साथ विभाग में भी की थी शिकायतमामला सवाई माधोपुर के कुंडेरा थाने से शुरू हुआ था। लेक्चरर की पत्नी वंदना शर्मा ने 10 जुलाई 2025 को अपने पति दीपक कुमार शर्मा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। पत्नी ने केवल पुलिस में ही नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग में भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।शिक्षा विभाग ने जब इस मामले की आंतरिक जांच की, तो आरोपों की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने 9 अप्रैल को दीपक को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।
Related Posts
डोटासरा ने कहा कि ओबीसी आयोग को बर्खास्त करें
- Reporter
- April 2, 2026
- 0
जयपुर। ओबीसी आयोग को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए आयोग को बर्खास्त करने की मांग की है। […]
मनरेगा श्रमिकों के लिए कार्य समय बदला
- Reporter
- April 23, 2026
- 0
झालावाड़। झालावाड़ में वीबी-जीरामजी (मनरेगा) श्रमिकों के लिए कार्य समय में बदलाव किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए यह नया शेड्यूल शुक्रवार 24 […]
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे शुरू, यात्रियों को मिलेगा दस रुपये में नाश्ता
- Reporter
- March 29, 2026
- 0
जयपुर।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया, जिसमें यात्रियों को 10 […]
