झालावाड़। झालावाड़ में वीबी-जीरामजी (मनरेगा) श्रमिकों के लिए कार्य समय में बदलाव किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए यह नया शेड्यूल शुक्रवार 24 अप्रैल से लागू होगा। अब श्रमिकों को सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक काम करना होगा।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज शासन सचिव के 21 अप्रैल के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। जिला परिषद के मनरेगा एक्सईएन निमेष ने बताया कि पहले कार्य का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था।नए नियमों के अनुसार, यदि कोई श्रमिक समूह निर्धारित कार्य (टास्क) समय से पहले पूरा कर लेता है, तो वे कार्यस्थल छोड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में कार्य की माप करवानी होगी और समूह के मुखिया के हस्ताक्षर लेने होंगे। जिलेभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस समय परिवर्तन से मनरेगा श्रमिकों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Related Posts
कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष के यहां हुआ रोजा इफ्तार
- Reporter
- March 19, 2026
- 0
झालावाड़ में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के यहां रोजा इफ्तार झालावाड़ । पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा ने अपने निवास स्थान महाराज भीमसिंह की […]
जयपुर में होटल रमाडा और मैरियट सील फिर 2 घंटे बाद खोले
- Reporter
- March 30, 2026
- 0
जयपुर।जयपुर नगर निगम ने यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने पर शहर के दो बड़े होटल ग्रुप पर कार्रवाई की। 2 घंटे बाद होटल मैनेजमेंट ने […]
स्पार्टन्स बने चैंपियन, खिताब किया अपने नाम
- Reporter
- April 19, 2026
- 0
झालावाड़।हरिश्चंद्र क्रिकेट ग्राउंड में चार टीमों के मध्य तीन दिनों से चल रहे झालावाड़ राइजिंग क्रिकेट टूर्नामेंट के जबरदस्त हुए फाइनल मुकाबले में स्पार्टन स्पोर्ट्स […]
