उदयपुर। उदयपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद एंबुलेंस में शव रखकर करीब 300 लोग ट्रैक्टर मालिक के घर ले जाने लगे।पुलिस ने रोका तो ग्रामीण नाराज हो गए और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर 4 थानों की पुलिस तैनात है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने में जुटी है। ग्रामीण मृत युवक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं।हादसा शुक्रवार रात वल्लभनगर थाना क्षेत्र के नवानिया रोड पर हुआ था। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान नवानिया निवासी रूद्र नागदा (20) पुत्र अमरा नागदा की मौत हो गई।
Related Posts
पेंशनर्स की शिकायतों के समाधान के लिए वर्ष में 4 बार आयोजित होंगी पेंशन अदालतें
- Reporter
- March 18, 2026
- 0
,प्रथम चरण में शिक्षा विभाग के पेंशनर्स के लिए 27 अप्रेल को होगा पेंशन अदालत का आयोजन,पेंशनर्स 25 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन जयपुर, । […]
चिलचिलाती धूप में जारी रही पदयात्रा
- Reporter
- April 11, 2026
- 0
,मज़दूर किसान परिवारों के बीच अचानक पहुँचे दुष्यंत झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह अपनी चौथे चरण की पदयात्रा के तीसरे दिन चिलचिलाती धूप की परवाह किए […]
एमपी में हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में एक और बच्ची की मौत
- Reporter
- April 17, 2026
- 0
झालावाड़।मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर में हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में एक और घायल बच्ची ने झालावाड़ अस्पताल में गुरुवार रात को इलाज के दौरान […]
