जयपुर। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर दर्शन करने आई महिला थानेदार और ड्यूटी पर तैनात कॉस्टेबल में शनिवार दोपहर मारपीट का मामला सामने आया है। स्कूटी पार्किंग को लेकर महिला थानेदार का कॉस्टेबल से झगड़ा हुआ था। मोतीडूंगरी थाने में महिला थानेदार ने कॉस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।पुलिस ने बताया- पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला थानेदार (एसआई) शनिवार दोपहर अपने बच्चों के साथ स्कूटी से मोतीडूंगरी गणेश मंदिर दर्शन करने आई थी। मंदिर के पास रास्ते में महिला थानेदार ने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी। ड्यूटी पर तैनात कॉस्टेबल हरवेन्द्र ने बीच रास्ते में स्कूटी खड़ी करने से मना किया।महिला थानेदार ने 10 मिनट में दर्शन कर वापस आने की कहा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला थानेदार ने कॉस्टेबल को धक्का मार दिया। इसके बाद कॉस्टेबल ने भी मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख दोनों को थाने ले जाया गया। महिला थानेदार ने कॉस्टेबल हरवेन्द्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।एडीसीपी (ईस्ट) अलोक सिंघल ने बताया- महिला एसआई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसीपी (गांधी नगर) नारायण बाजियां को सौंपी गई है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
भारत में अब हुआ, लेकिन महिला आरक्षण बिल दुनियां के 64 से अधिक देशों में पहले से ही लागू है
- Reporter
- April 17, 2026
- 0
विशेष रिपोर्ट: दुनिया भर में महिला आरक्षण – एक नजर अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर न्यूज ओरियम, दिल्ली। हाल ही में भारत में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ […]
एक बिल्डिंग में रहने वाले दो ग्रुप लड़े; कार पर बेसबॉल डंडों से किया हमला
- Reporter
- April 14, 2026
- 0
कोटा।कोटा की एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में बदमाशों ने लाठी-डंडों से लोगों को डराया। इस दौरान वहां मौजूद एक कोचिंग स्टूडेंट ने मोबाइल से पूरी घटना […]
पुलिस-स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव की दी ऑन-द-स्पॉट ट्रेनिंग
- Reporter
- April 5, 2026
- 0
झालावाड़।झालावाड़ में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे के बीच “हीट सेफ झालावाड़” अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले रहा है। एसपी अमित कुमार […]
