अजमेर।अजमेर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार तीन युवकों से हथियार सप्लाई करने वाले लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस जयपुर और उसके आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में पूछताछ के लिए तीनों को तीन दिन के रिमाण्ड पर ले रखा है। बताददें अजय उर्फ बंटी और अमजद खान के पास से दो पिस्टल व 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इन दोनों के इशारे पर ही हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी सुमित त्रिलोकानी को भी गिरफ्तार किया गया था।थाना प्रभारी शंभू सिंह शेखावत के अनुसार तीनों आरोपियों से उन लोगों का पता लगाने के लिए रविवार को जयपुर एवं आस-पास के इलाकों में उनकी निशानदेही पर दबिश दी गई जिन्होंने यह हथियार त्रिलोकानी को मुहैया करवाए थे। यह कार्रवाई अभी जारी है।
Related Posts
झालावाड़ में कनिष्ठ तकनीकी सहायकों ने किया जिला परिषद में किया प्रदर्शन
- Reporter
- April 24, 2026
- 0
झालावाड़। झालावाड़ जिले में वीबी-जीरामजी (मनरेगा) योजना से जुड़े कनिष्ठ तकनीकी सहायकों ने शुक्रवार को जिला परिषद में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 5 सूत्रीय […]
रलायता स्कूल में मधु मक्खियों ने किया हमला, तीन छात्र व एक शिक्षक घायल, दो कक्षाओं की परीक्षा स्थगित
- Reporter
- March 11, 2026
- 0
झालावाड़। झालरापाटन ब्लॉक के रलायता गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में बुधवार सुबह 10 बजे करीब मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इससे स्कूल […]
आज की बड़ी खबरें जानिए
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
निजी अस्पतालों को बड़ी राहत राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) लागू करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। अब […]
