कोटा। कोटा के जेके लोन अस्पताल के बाहर गुरुवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता दिनेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर बैठकर सांकेतिक रूप से भीख मांगी और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। करीब दो घंटे चले इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि अस्पताल प्रशासन ने पार्किंग संचालक पर सिर्फ 5000 का जुर्माना लगाकर पूरे मामले की इतिश्री कर दी, जबकि आम लोगों से अवैध वसूली जैसे गंभीर मुद्दों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत थी।प्रदर्शनकारियों ने व्यंग्यात्मक तरीके से चंदा इकट्ठा किया और घोषणा की कि जुटाए गए 5000 रूपए अस्पताल अधीक्षक को भेंट किए जाएंगे, ताकि यह दिखाया जा सके कि इतनी छोटी कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं होगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि पार्किंग का वर्तमान ठेका तुरंत निरस्त किया जाए और उदयपुर की तर्ज पर अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को निशुल्क किया जाए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके।
Related Posts
गौतम गंभीर ने किए खाटूश्याम के दर्शन
- Reporter
- April 15, 2026
- 0
सीकर। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बुधवार दोपहर में सीकर जिले के खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए […]
कल्याण धाम में 11 अप्रैल को होगा भगवती जागरण
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
सीकर। शहर के कल्याण धाम में109वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्यमें किन्नर समाज की ओर से 11अप्रैल को माता भगवती काजागरण आयोजित किया जाएगा।आयोजन को लेकर […]
गंदे टॉयलेट्स, पुरानी बेडशीट्स देखकर गुस्सा हुए विधायक बैरवा
- Reporter
- April 9, 2026
- 0
बारा विधायक राधेश्याम बैरवा ने गुरुवार को बारां जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां उन्हें कई अव्यवस्थाएं मिलीं। […]
