झालावाड़ में महिलाओं ने खेली फूलों की होली

कात्यानी महिला उत्थान समिति ने मनाया होली मिलन समारोह
कात्यानी महिला उत्थान समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

चेयर रेस में नजर आया उत्साह, होली मिलन समारोह में हुआ स्वागत

झालावाड़। शहर में राष्ट्र सेविका समिति और कात्यायनी महिला उत्थान समिति ने संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम रविवार शाम को अनंग कुमार स्मृति भवन में संपन्न हुआ। समारोह में महिलाओं ने फाग के गीतों के साथ उत्साहपूर्वक फूलों की होली खेली। उपस्थित सभी महिलाओं का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। राधा-कृष्ण बने बालक-बालिकाओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम प्रभारी अंजू गोयल और अलका हाड़ा ने बताया कि महिलाओं के लिए रोचक कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विजेता महिलाओं को पुरस्कार दिए गए।फागोत्सव के गीतों पर महिलाओं ने फूलों की होली का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *