प्रदेश के डाकघरों में संचालित पोसपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी

झालावाड़। प्रदेश के डाकघरों में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली। जैसे ही ईमेल डाकघरों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पढ़ा तो हड़कंप मच गया। तुरंत कर्मचारियों ने ग्राहकों को बाहर निकाला और स्वयं भी बाहर आ गए। झालावाड़ के डाकघर में भी बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद डाकघर में हड़कंप मच गया। इधर सूचना मिलने पर झालावाड़ कोतवाली थाना पुलिस, साइबर टीम, डीएसबी टीम आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर से जांच की। करीब डेढ़ घंटे तक जांच चली, लेकिन कुछ नहीं मिला, इस पर डाकघर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। प्रधान डाकघर के एएसपी रविशंकर शर्मा ने बताया कि डाकघर मुख्यालय को एक ईमेल मिला, जिसमे प्रदेश के डाकघर और अन्य जगह चल रहे पासपोर्ट सेवा केंद्राें को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मुख्यालय से यह ईमेल हमें फारवर्ड किया गया। जैसे ही यह ईमेल आया तो अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पहले तो डाकघर में खड़े सभी ग्राहकों को बाहर निकाला गया। बाद में अधिकारी व कर्मचारी भी सब काम छोड़कर तुरंत बाहर निकल अाए। इस दौरान सूचना मिलने पर साइबर डीएसपी मनोज सोनी, कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे भवन की मेटल डिटेक्टर से एक-एक कोने में जांच की। करीब डेढ़ घंटे तक जांच के दाैरान यहां कुछ नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *