जयपुर।पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेताओं के रिटायरमेंट वाले बयान पर पलटवार किया। अशोक गहलोत ने कहा- ये तो मोदीजी और आरएसएस प्रमुख भागवत पर लागू होगा। मैं तो पहले ही कह चुका हूं कि मैं 100 साल तक देश और प्रदेशवासियों की सेवा करना चाहता हूं। तो ये मेरे लिए लागू नहीं हो सकता। अब वो पता नहीं किस संदर्भ में कहा है, क्यों कहा है? उनको मालूम है, मैं कह चुका हूं ये बात। इनके मंत्रियों को ऊपर से कहा जाता है कि आपको आज क्या लाइन लेनी है, इनके नेताओं को, वो ही लाइन ले लेते हैं।गहलोत ने कहा- अब वो कौन, कैसे सलाह देंगे हम लोगों को? वो तो पूरी कांग्रेस की राजनीति करने लग गए हैं। वो कांग्रेस नेताओं को कैसे कह सकते हैं कि आपको क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए? गहलोत ने कहा- जो हमने इनको इश्यू बनाए हैं, उसका जवाब दे नहीं रहे और गोलमाल जवाब दे रहे हैं। बड़ी बेइज्जती हो रही है इन लोगों की, क्योंकि आप जवाब तो दो कम से कम, कुछ भी दो – नेगेटिव दो, पॉजिटिव दो, कुछ भी कहो, पर आप संदर्भ से हटकर बात कर रहे हो।
Related Posts
तकनीकी कार्यों के चलते ट्रेन संचालन होगा प्रभावित
- Reporter
- April 14, 2026
- 0
जाेधपुर। जोधपुर से जुड़ीं और बीकानेर मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन 15 अप्रैल को प्रभावित रहेगा। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर खंड […]
सीकर के नए कलेक्टर आशीष मोदी ने संभाला कार्यभार
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
सीकर।सीकर के नए कलेक्टर आशीष मोदी ने आज दोपहर कार्यभार ग्रहण कर लिया। सीकर के एडीएम रतन कुमार ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया। मीडिया से […]
राजगढ़ और बीना के लिए नई ट्रेनें चलाई जाएं, सांसद दुष्यंत सिंह की रेल मंत्री से मुलाक़ात,रेल सेवाओं के विस्तार से जुड़े 17 विषय रखे
- Reporter
- March 25, 2026
- 0
झालावाड़ । सांसद दुष्यंत सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर राजगढ़ और बीना के लिए नई ट्रेनें चलाने की मांग रखी है। […]
