जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा में मास्टर डिग्री की फीस को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद भाजपा विधायक और यूनिवर्सिटी सिंडिकेट मेंबर गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए समाधान का भरोसा दिलाया और नारियल पानी पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त करवाई।राजस्थान यूनिवर्सिटी में राजस्थानी भाषा में मास्टर डिग्री करने के लिए छात्रों को हर साल 50 हजार रुपए से ज्यादा फीस देनी पड़ रही है। इसमें सेमेस्टर एडमिशन फीस करीब 10,070 रुपए, हर सेमेस्टर एग्जाम फीस 2000 रुपए और अन्य शुल्क शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी में फ्रेंच, इटैलियन और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं के डिप्लोमा और पोस्ट डिप्लोमा कोर्स की सालाना फीस महज 10 से 14 हजार रुपए है। इस असमानता को लेकर छात्र लंबे समय से विरोध जता रहे थे।मांगों पर सुनवाई नहीं होने के कारण 30 अप्रैल से छात्र पूजा और लोकेंद्र कुलपति सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया।
Related Posts
रियासतकाल से ही झालावाड़ की हिकमत की देशभर में थी पहचान, महामारी में भी बचाई थी जानें
- Reporter
- April 13, 2026
- 0
न्यूज ओरियम, झालावाड़। आज मेडिकल साइंस ने चाहे कितनी भी तरक्की कर ली हो, लेकिन फिर भी झालावाड़ की हिकमत यानी यूनानी दवाईयों का कोई […]
पदयात्रा के परिणाम सकारात्मक: दुष्यंत सिंह
- Reporter
- April 12, 2026
- 0
दांगीपुरा के राजकीय विद्यालय को मिले दो कक्षा कक्षमनोहरथाना। झालावाड़ बारां का परिवार आगे बढ़े । चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत आपूर्ति, सिंचाई आदि क्षेत्रों में […]
पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला
- Reporter
- May 7, 2026
- 0
झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के पीथखेड़ी गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद के चलते एक पत्नी ने […]
